उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में देर रात हुई चाकूबाजी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। घटना 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार दिवानशाह कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय रेहान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त आफताब के साथ खांजीपीर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने जान से मारने की नीयत से उसके पैर पर चाकू से वार कर दिया। हमले में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 139/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सूरजपोल थाना टीम ने कार्रवाई की। थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अहान शेख (19), निवासी सज्जन नगर, मल्लातलाई (थाना अम्बामाता) को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल टीम: रतन सिंह चौहान, थानाधिकारी राजेशपाल सिंह, उप निरीक्षक सज्जन सिंह, हेड कांस्टेबल (157) बनवारी, कांस्टेबल (3223) भावेश, कांस्टेबल (98) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छता के ‘फ्रंटलाइन हीरोज’ का सम्मान, 30 सफाईकर्मियों का सम्मान, आयुक्त खन्ना ने नेहरू बाल उद्यान में किया वृक्षारोपण उदयपुर में फर्जी डिग्री कांड पर बड़ी कार्रवाई: 2022 में भर्ती 3 PTI की गई नौकरी,,,डूंगरपुर–बांसवाड़ा सहित अन्य संभागों 35 पर गिरी गाज,,,खबर में पढ़ें नाम…इनकी गई नौकरी