24 News Update उदयपुर, 5 नवम्बर। शहर के सुरीले गायकों के उभरते हुए सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से बुधवार को मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम, उदयपुर में पुराने सदाबहार गीतों का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 7 गायकों ने 21 सदाबहार नगमे गाकर सुरों की सरिता बहा दी।सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि वृद्धजनों के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु यह आयोजन किया गया। जिससे वृद्धजनों ने अपने जमाने के सदाबहार नगमे सुनकर पुरानी यादें ताजा हो गई और नव ऊर्जा का संचार हुआ । कार्यक्रम में सी.पी.गन्धर्व ने आने वाला पल जाने वाला है…, वीनू वैष्णव ने अब तो है तुमसे..,जाने जा ओ हरजाई.., योगेश उपाध्याय ने दिन ढल जाए… गोपाल गोठवाल ने जिंदगी प्यार का गीत है..,निखिल माहेश्वरी ने आ चल के तुझे…, शितिपरना ने यशोमती मैया से बोले नंदलाला…., हिम्मत सिंह राठौड़ ने ये शाम मस्तानी…, गुलाबी आंखें जो तेरी पेश कर खूब वाहवाही लूटी तो हमसफर मेरे हमसफर…,याद किया दिल ने….,मेरा प्यार भी तू है….,पत्ता पत्ता…, हाथों की चंद लकीरों का…,एक प्यार का नगमा है गानों को लाईव सुनकर पुरानी यादें ताजा हो गई। इसके बाद प्रस्तुत किए गए गीत जिंदगी हंसने गाने के लिए है पल…,देखा ना हाय रे सोचा ना…,झुमका गिरा रे बरेली…ओ मेरी जोहरा जबीं…,अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी.. पर तो सभी वृद्धजन झूम उठे और पूरा माहौल संगीतमय बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिजा नायर, साधना, रेखा, राजेश खन्ना एवं सतीश कलाल थे। कार्यक्रम में सुर संगम ग्रुप के गायकों का पगड़ी, उपरणा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश गन्धर्व एवं धन्यवाद एवं आभार वीनू वैष्णव द्वारा दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आचार्य महाश्रमण की मेवाड़ यात्रा का दायित्व हस्तांतरण के साक्षी बने सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शक्तिनगर स्थित वैकुण्ठ धाम में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ समापन