24 News Update नई दिल्ली/जयपुर। SI भर्ती-2025 से ठीक तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश देते हुए भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ कर दी है। कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने से इनकार करते हुए 2021 भर्ती के ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।SI भर्ती 2025 सुप्रीम कोर्ट आदेश के तहत जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने निर्देश दिए हैं कि SI भर्ती-2021 के सभी पात्र अभ्यर्थियों को 5-6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। लेकिन एक शर्त के साथकोर्ट ने साफ किया है कि इन अभ्यर्थियों की परीक्षा में भागीदारी पूरी तरह अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। उनका रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा, यानी अंतिम फैसला कोर्ट के आगामी आदेश पर निर्भर करेगा। अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा को 4 सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। राजस्थान सरकार ने दलील दी थी कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अंतिम समय पर रोक से अव्यवस्था फैल सकती है—जिसे कोर्ट ने भी स्वीकार किया। विवाद की जड़: SI भर्ती-2021पूरा मामला 2021 की SI भर्ती से जुड़ा है, जिसे पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त 2025 को रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में खंडपीठ ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिससे स्थिति उलझ गई। हाईकोर्ट का फैसला अब भी लंबितसुप्रीम कोर्ट ने पहले हाईकोर्ट को 31 मार्च 2026 तक आयु सीमा में छूट पर फैसला देने को कहा था, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं आया है। इसी कारण अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में वन अधिकार पट्टों पर बड़ा खुलासा: आधे से ज्यादा दावे खारिज, दोबारा समीक्षा पर सरकार खामोश रिकॉर्ड कमाई, तेज रफ्तार विकास—उत्तर पश्चिम रेलवे ने गिनाईं उपलब्धियां, नए साल के लिए बड़ा रोडमैप तैयार