नर्सिंग कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय निम्बाहेड़ा के 2023-24 के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के द्वारा 2024-25 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की, वहीं जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, सोनू चौधरी, डॉ. के.आसिफ, नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र सिंघवी, मनीष तोलम्बिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, ततपश्चात नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर यादव, पूर्व प्राचार्य चंद्रशेखर सोनी, नर्सिंग फैकल्टी ज्योति नायर, राजेश कुमावत ने अतिथियों का उपरना ओढाकर एवं पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. अमर यादव ने विधायक कृपलानी से नर्सिंग महाविद्यालय के निर्माण को गति देने के साथ ही विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पुस्तकालय निर्माण का आग्रह किया।विधायक कृपालनी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा महाविद्यालय के शीघ्र निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कॉलेज की मेडीकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता की कार्यवाही को करवाने के साथ ही पुस्तकालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा का नर्सिंग कॉलेज राज्य में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रशासन को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से यहां सुविधाओं में कोई कमी नही आने दी जाएगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों में से मिस फ्रेशर देविका एवं मिस्टर फ्रेशर हिमांशु चौधरी को चुना गया। कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर मुकेश शर्मा, सहायक प्रशानिक अधिकारी रोहिन भटनागर, कनिस्ट सहायक अनवर मंसूरी आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवा पीढ़ी समाज को आगे बढ़ाने के लिए साधु संतों एवं वरिष्ठजनों द्वारा बताए सद्मार्ग पर चले- विधायक कृपलानी जैन प्रीमियर लीग सीजन 2025 की विजेता बनी महावीर इंडियंस