24 News Update उदयपुर। फतेहपुरा चौराहे पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के एडीजे एवं सचिव कुलदीप शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बाल वाहिनियों की विशेष जांच अभियान का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों तथा जिला प्राधिकरण अध्यक्ष के मार्गदर्शन में की गई।शर्मा ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से बाल वाहिनियों में हो रहे नियम उल्लंघन सामने आने पर जिला पुलिस अधीक्षक एवं यातायात विभाग को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद यातायात विभाग लगातार जांच, चालान व नियम विरुद्ध पाई जाने वाली बाल वाहिनियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है।मंगलवार को करीब एक घंटे तक शर्मा स्वयं चौराहे पर खड़े रहकर बाल वाहिनियों की जांच करते रहे। इस दौरान कई गंभीर लापरवाहियाँ सामने आईं— कुछ निजी इको गाड़ियाँ एवं वैन को अवैध रूप से बाल वाहिनी के रूप में उपयोग किया जा रहा था। एक वैन में बिना आरसी में उल्लेख के एलपीजी किट लगाई हुई मिली। एक इको वाहन में ऊपर जंगला लगाकर उसमें बैग भरे हुए थे और क्षमता से अधिक 12 बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। एक वैन में दो बालिकाएँ कंडक्टर सीट पर बैठाई गई थीं, जो सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वर्षभर बाल वाहिनियों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थाना घण्टाघर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : अवैध गांजा खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ओंकारेश्वर में वंशावली लेखन प्रथा के संरक्षण का संकल्प