24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हिरणमगरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 अवैध देशी पिस्टल जब्त की है और 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक श्री छगन पुरोहित के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र सिंह उर्फ तबाही (पुत्र श्री हमेर सिंह, निवासी चौहानो की हवेली, बोहडा, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई। पूछताछ में राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अवैध पिस्टल उसे लक्ष्मीलाल (पुत्र श्री लाभचंद, निवासी बिनायका रोड, बोहेड़ा, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़) से मिली थी। पुलिस ने लक्ष्मीलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मीलाल ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्टल सादाब (पुत्र शहजाद शाह, निवासी मावली, जिला उदयपुर, वर्तमान निवासी पथिक नगर, कच्ची बस्ती, थाना सविना, उदयपुर) से खरीदी थी।वांटेड अभियुक्तअभियुक्त सादाब की तलाश पुलिस द्वारा जारी है। लक्ष्मीलाल पहले भी थाना सुखेर के प्रकरण संख्या 548/2024 (धारा 08/20 और 08/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट) में वांटेड चल रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना हिरणमगरी में प्रकरण संख्या 185/2025 धारा 03/25 और 05/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।टीम प्रभारी एवं सदस्य भरत योगी, थानाधिकारी, हिरणमगरी। कमलेन्द्र सिंह, हैड कानि. 565। तेजाराम, कानि. 3101। हेमंत मीणा, कानि. 1061। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए के अधूरे खण्ड का कार्य पूर्ण करवाने पत्र लिखा सरकारी स्कूल से एलईडी टीवी चोरी का मामला सुलझा – 2 अभियुक्त गिरफ्तार