24 News Update उदयपुर। भारतीय सेना द्वारा किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” पर गर्व व्यक्त करते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भारत की तरफ या भारत के नागरिकों की तरफ कोई आंख उठाकर भी देखेगा या कोई आतंकवादी गतिविधियां करेगा तो उसका यही अंजाम होगा। आज हमारी सेना ने फिर से ये साबित करके दिखाया है। 22 अप्रैल,2025 की रात को ही कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने खुलकर कहा था कि हम सरकार के साथ खड़े है। और भारत के खिलाफ जिसने भी आतंकवादी गतिविधियां करी है उसके खिलाफ जो भी सख्त से सख्त कदम देश की सरकार उठाएगी हम उसके साथ एकजुटता के साथ खड़े है। और जब देश एकजुट खड़ा होता है तो उसका परिणाम यही होता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक ताराचंद जैन ने एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी, कहा – आतंक के खिलाफ सख्त संदेश उदयपुर में “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियां तेज़, खोड़निया बोले – ‘हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे