24 news update udaipur. मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में ईएमसीएल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एशियन लीजेंड्स लीग के तीसरे दिन लीग का पांचवा मैच सम्पन्न हुआ। ये कड़ा मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान पठान्स और श्रीलंका लायंस टीम्स के बीच हुआ। जहां टॉस जीतते हुए श्रीलंका लायंस ने बैटिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका के जाने – माने प्लेयर लियो फ्रांसिस्को ने 31 रन के साथ क्रिकेट को आगे बढ़ाया मगर मौसीब खान के कैच के साथ ही मैच का पहला विकेट हुआ। जिसके बाद दिलशान ने 29 रन, रवीन सयर ने 35 रन, संजाया ने 25 रनों के 20 ओवर में अफगानिस्तान को 169 रनों का टारगेट दिया। मैच के दूसरी इनिंग में अफगानिस्तान पठान्स ने मौसीब खान के साथ बैटिंग की ओपनिंग की 31 रनों के बाद मालिन्दा पुष्पकुमारा ने बेहतरीन कैच पकड़ते हुए उन्हें आउट किया। वहीँ अफगानिस्तान पठान्स के कप्तान असग़र अफ़ग़ान ने 69 रनों की बढ़त दिलाते हुए मैच को आगे बढ़ाया और रन आउट हो गए। वहीं टीम के बाकी प्लेयर्स भी कोई खास रन्स ना लेते हुए 19.1 ओवर में 156 रनों के साथ ऑल आउट हुए और जीत श्रीलंका लायंस की झोली में दाल दी। लीग के पांचवें मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच विकुम संजाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झालावाड़ में गंगधार पुलिस की कार्रवाई : अवैध मादक पदार्थ तस्कर राजू उर्फ हरिओम सोनी गिरफ्तार टी.बी मुक्त ग्राम पंचायतो में जारी टी.बी जागरूकता गतिविधियां