उदयपुर। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही एक सूची सोशल मीडिया पर तैरने लगे जिससे पता चला कि आज ही 14 आईपीएस के भी तबादले किए गए हैं। चुनाव से पहले तबादले चर्चा का विषय बन गए। कई जिलों में एसपी बदल कर कानून और ‘व्यवस्था’ की नई बिसात बिछाई गई है।
राज्य सरकार ने 14 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और क्राइम सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं—

अजय सिंह (2009) — अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1), जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर।
डॉ. रामेश्वर सिंह (2009) — डीआईजी, एसीबी-प्रथम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, जयपुर।
विकास शर्मा (2010) — डीआईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय से डीआईजी एसएसबी, जयपुर।
डॉ. राजीव पचार (2010) — अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, जयपुर से पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय।
मनीष अग्रवाल (2010) — डीसीपी क्राइम, जयपुर से एसपी, एससीआरबी, जयपुर।
संजीव नैन (2013) — एसपी सीकर।
योगेश गोयल (2013) — डीसीपी ट्रैफिक, जयपुर से डीसीपी क्राइम, जयपुर।
सतनाम सिंह (2015) — एसपी फलौदी से एसपी एसओजी, जयपुर।
पीयूष दीक्षित (2016) — एसपी दौसा से एसपी एसीबी, जयपुर।
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016) — एसपी सिरोही से कमांडेंट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर।
कुन्दन कंवरिया (2018) — एसपी एसओजी, जयपुर से एसपी दौसा।
प्रवीण नायक नूनावत (2019) — एसपी सीकर से डीसीपी ट्रैफिक, जयपुर।
अजेय सिंह राठौड़ (2022) — कमांडेंट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर से एसपी सिरोही।
आदित्य काकडे (2022) — कमांडेंट, 9वीं बटालियन आरएसी, टोंक से एसपी फलौदी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading