उदयपुर, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को उदयपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, पूजन और महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तरोत्तर विकास और अच्छी वर्षा की कामना की गई। कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी तथा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर प्रदेश में समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस मणिमाला एन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा भगवान शिव के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा और जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सहकारी विभाग के कार्यालयों में योग और हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प ‘नर्स बनेगी नशा मुक्ति की पहली प्रहरी’: डॉ. पी.सी. जैन ने बताया कैसे समय रहते बचाई जा सकती है जिंदगी