उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर रेल मंडल द्वारा रेल पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए आगामी 3 और 4 नवंबर 2026 को प्रातः 10 से सांय 05 बजे तक अजमेर मंडल के मुख्य स्टेशनों व मण्डल रेलवे चिकित्सालय, अजमेर पर विशेष ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र’ (डी एल सी 5.0) व शिकायत निवारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनर्स को बिना किसी परेशानी के उनका जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने की सुविधा देना है। यह अभियान अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मेघा गोदारा देव के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इस पहल से पेंशनभोगियों को अब बैंकों या पेंशन कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।शिविर का लाभ उठाने के लिए आने वाले सभी रेल पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अपने साथ पीपीओ नंबर, आधार कार्ड,बैंक खाते का विवरण/पासबुक, आधार कार्ड से लिंक चालू मोबाइल फोन लाना आवश्यक है, ताकि बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जा सके। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और उनके आश्रित पारिवारिक पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे 3 और 4 नवंबर को अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन (अजमेर, ब्यावर, विजयनगर, नसीराबाद, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड़, फालना, राणाप्रताप नगर, उदयपुर सिटी, भीलवाड़ा, डुंगरपुर) व मण्डल रेलवे चिकित्सालय, अजमेर पर आयोजित होने वाले इस शिविर में पहुंचकर योजना का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।शिविर सभी केंद्र पर दिनांक 03 एवं 04 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 से सांय 5 :00 बजे तक आयोजित होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुआ मंथन उदयपुर में सोना 2530 और चांदी 1372 रुपए सस्ती, दिवाली से पहले सर्राफा बाजार में नरमी