उदयपुर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की ओर से संगम के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेंट 2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चले आयोजन में छह जिलों के 15 विद्यालयों से करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रीय नीतियों, शिक्षा, विदेश नीति, राजनीतिक विमर्श और समसामयिक विषयों पर शोध एवं तर्कों के साथ चर्चा की। समापन समारोह में उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) के अध्यक्ष एवं सेंट पॉल्स के पूर्व विद्यार्थी संदीप बापना मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान पत्रिका के मुख्य संपादक राजीव जैन विशिष्ट अतिथि तथा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम से जुड़ी मोनिका स्वामी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। संदीप बापना ने विद्यार्थियों से सही बात के समर्थन में मजबूती से आवाज उठाने और अपने मूल्यों व सिद्धांतों पर कायम रहने का आह्वान किया। उन्होंने सेंट पॉल्स में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।राजीव जैन ने लोकतंत्र में मीडिया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने, सवाल पूछने और समाज के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। मोनिका स्वामी ने नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। छह समितियों में हुआ संसदीय विमर्शयूथ पार्लियामेंट के दौरान छह समितियों में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने शोध, तर्कशक्ति, वक्तृत्व, नेतृत्व क्षमता और संसदीय मर्यादाओं का प्रदर्शन किया।SPCOEA में विदित पंचोली को अमित शाह की भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, शाम्भवी सरस्वत को अरविंद केजरीवाल की भूमिका में उच्च प्रशंसा, पार्थ पांडे को अभिषेक मनु सिंघवी की भूमिका में सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और हिया द्विवेदी को अभिषेक बनर्जी की भूमिका में विशेष उल्लेख मिला। निर्मला सीतारमण की भूमिका में चित्रांगदा सिंह नरूका, शशि थरूर की भूमिका में लियो बरारा और राहुल गांधी की भूमिका में हेमांक अग्रवाल को मौखिक प्रशंसा मिली।भारत प्रेस में पार्व त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर और गौरी राणावत को उच्च प्रशंसा मिली। पत्रकारिता श्रेणी में प्राची जैन सर्वश्रेष्ठ पत्रकार तथा देवयानी साहू को उच्च प्रशंसा प्रदान की गई। AIPPM में दिव्यांश चंडालिया सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, धैर्य कोठारी उच्च प्रशंसा, गुनीत तेजोत सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और काव्या सैनी विशेष उल्लेख के लिए चयनित हुईं। अर्नव बाबेल, पाखी मेहता और दिव्यांश जैन को मौखिक प्रशंसा मिली।लोकसभा समिति में कल्याण बनर्जी की भूमिका निभाने वाले मोहीनीश सिरोया को सर्वश्रेष्ठ सांसद, सुप्रिया सुले की भूमिका में दिशि जैन को उच्च प्रशंसा, अखिलेश यादव की भूमिका में लक्षिता सिंघवी को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और निशिकांत दुबे की भूमिका में नीरव इंटोदिया को विशेष उल्लेख मिला। नरेंद्र मोदी की भूमिका में वैभवी व्यास, अर्जुन राम मेघवाल की भूमिका में लावण्या पालीवाल और धर्मेंद्र यादव की भूमिका में श्रद्धा शर्मा को मौखिक प्रशंसा दी गई।SPCOE में राजीव राय की भूमिका निभाने वाले ऋषित कुमावत सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, मोहम्मद हनीफा की भूमिका में अर्चिषा वाजपेयी उच्च प्रशंसा, आजाद कीर्ति झा की भूमिका में वत्सल जोशी सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और परिमल नाथवानी की भूमिका में भुवनेश्वरी चारण को विशेष उल्लेख मिला। बांसुरी स्वराज की भूमिका में नीव माहेश्वरी, भीम सिंह की भूमिका में हृदय मेहता, अमरा राम की भूमिका में नैषा पनेरी और दिनेश चंद्र यादव की भूमिका में नभ्या सुहालका को मौखिक प्रशंसा मिली।नीति आयोग में वैष्णवी पाटीदार सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, प्रबल पनेरी उच्च प्रशंसा, डिंपल कुंवर सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और कृषय माहेश्वरी विशेष उल्लेख के लिए चयनित हुए। लक्षित समर, नव्या सिंह, चैत्री पटेल, सिफ्ती गंभीर, आरव शर्मा और एडन सुनू को मौखिक प्रशंसा मिली। आयोजन टीम ने संभाली जिम्मेदारीतीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल संचालन में सेंट पॉल्स स्कूल की आयोजन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य समन्वयक सैमुअल फ्रांसिस और सुनीता सेबेस्टियन तथा एसोसिएट कोऑर्डिनेटर रोहित लोढ़ा ने विद्यार्थियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, अतिथियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुर्सीजनित संपत्ति वृद्धि सिंड्रोम : उदयपुर कलेक्टर से ACB ने मांगी 40 विला की कन्वर्जन फाइलें, IAS शिखर अग्रवाल से जल्द पूछताछ, प्रॉपर्टी रिटर्न और ITR से होगा खरीद का मिलान अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को ‘डीएलसी 5.0’ व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर