24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बीपीएड डिग्री के जरिए नौकरी दिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित दलाल पंकज कुमार जैन को गिरफ्तार किया है।एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में उत्तर प्रदेश के जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद से फर्जी बीपीएड डिग्री जारी करने के मामले का एसओजी ने खुलासा किया था। इस संबंध में 27 नवंबर 2024 को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 1.30 लाख रुपए में हुआ था फर्जी डिग्री का सौदाजांच में सामने आया कि आरोपी दलाल पंकज कुमार जैन ने अपने सहयोगी पवन सिंह चौहान उर्फ पी.एस. चौहान के साथ मिलकर भर्ती अभ्यर्थी राजेश कुमार फागणा को फर्जी बीपीएड मार्कशीट उपलब्ध कराने का सौदा 1 लाख 30 हजार रुपए में किया था।आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से मिलीभगत कर राजेश फागणा का बैक डेट में प्रवेश दर्शाया गया और उसे वर्ष 2017-19 सत्र की चारों सेमेस्टर की फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराई गई। फर्जी दस्तावेजों से हासिल की सरकारी नौकरीएसओजी की जांच के अनुसार फर्जी मार्कशीट के आधार पर राजेश कुमार फागणा ने शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति हासिल कर ली थी। जांच के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।विश्वविद्यालय के चांसलर और रजिस्ट्रार सहित तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तारइस मामले में एसओजी पूर्व में जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद के चांसलर, रजिस्ट्रार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। एसओजी ने वांछित आरोपी पंकज कुमार जैन (42), निवासी मूल रूप से नैनवां, बूंदी एवं वर्तमान निवासी संजय नगर, धाबास रोड, जयपुर को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसओजी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार कर सरकारी नौकरियां दिलाने वाले इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अब तक कितने अभ्यर्थियों को इसका लाभ पहुंचाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 20 दिनों में 1.58 लाख से अधिक वाहनों पर एक्शन, काली फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट पर सबसे बड़ी गाज डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर बड़ा हमला: बोले- गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, आरोप लगाने वाले अब खुद जांच के घेरे में