उदयपुर। बेकरिया थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 42 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार की डिक्की में डोडा चूरा छिपाकर ले जा रहा था और नाकाबंदी देखकर कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई 4 अक्टूबर को बिलिया घाटी, सिरवल क्षेत्र में की गई। थानाधिकारी रामावतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना होकर सिरवल पहुंची और नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान सिरवल की तरफ से सफेद रंग की Maruti Suzuki Swift VDI (RJ27CG 6032) आती दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी देखकर चालक ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर डिक्की में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। जांच में कट्टे के अंदर 42 किलो 260 ग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को जब्त कर लिया। पाली का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने मामले में देवेन्द्र सिंह (29) पुत्र गंगासिंह, निवासी चौहानों का वास, सेंदला, थाना नाना, जिला पाली को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ की तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी कोटड़ा डूंगरसिंह चुंडावत के सुपरविजन में हुई। टीम में थानाधिकारी रामावतार मीणा, सहायक उप निरीक्षक विजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक हीराराम, कांस्टेबल उम्मेदाराम, भीखाराम, हेमंत, ललित और भरत शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ब्रह्मपोल में युवक के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वदेशी एक्सपो में रविवार को उमड़ी भीड़, उद्योग से लेकर हस्तशिल्प और कृषि तकनीक तक दिखी उदयपुर की ताकत; कल समापन