उदयपुर, 25 जुलाई। उदयपुर जिले की डबोक थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की आठ सीलबंद शीशियां और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस को नाकाबंदी पर देखकर आरोपी बाइक सड़क पर छोड़ खेतों की ओर फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई तथा वृत्ताधिकारी चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुपड़ा से मन्देसर मार्ग पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध नशीली दवाइयों की खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान RJ-27 SB-2884 नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल नाकाबंदी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और नाकाबंदी से कुछ दूरी पहले ही बाइक सड़क पर गिराकर खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया। बैग की तलाशी में मिला प्रतिबंधित कफ सिरप फरार आरोपी द्वारा छोड़ी गई मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर हैंडल पर टंगे बैग से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की आठ सीलबंद शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही नशीली दवाइयों और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। जांच में फरार आरोपी की पहचान चेतन पुत्र वक्ता, निवासी मन्देसर, थाना डबोक, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, तलाश जारी पुलिस ने आरोपी चेतन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ (कोडीन) के परिवहन का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले का अग्रिम अनुसंधान मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम इस कार्रवाई में डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ, हेड कांस्टेबल भेरूलाल, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार तथा कांस्टेबल नरपत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेडिकल संचालक को जेल भिजवाने की साजिश नाकाम: दुकान में गांजा रख फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 5 गिरफ्तार प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती गांवों को बताया ‘भारत की पहली चौकी’, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से जुड़े युवाओं से किया संवाद