उदयपुर। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशभर के 400 से अधिक चयनित युवाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीमावर्ती गांवों के विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और विकसित भारत के संकल्प को लेकर विचार साझा किए।

उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र ओझा, जिला युवा अधिकारी समीर खान, गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ. अनीता पालीवाल, डॉ. अनुराधा मालवीय, एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम, चयनित प्रतिभागी विकास चौधरी सहित 20 युवा स्वयंसेवियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और गृह मंत्रालय के सहयोग से किया। इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों को केवल सीमा क्षेत्र नहीं, बल्कि देश के “प्रथम गांव” के रूप में विकसित करने के राष्ट्रीय अभियान से युवाओं को जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के तहत 3 जून से 30 जून 2026 तक दो चरणों में देश के 245 जिलों से चयनित 403 युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 सीमावर्ती वाइब्रेंट गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, युवा सम्मेलन, मिनी मॉडल पंचायतों और स्थानीय कारीगरों व रणनीतिक संस्थानों के साथ संवाद जैसी गतिविधियों में भाग लेकर ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को करीब से समझा।

इस पहल के लिए आयोजित ऑनलाइन क्विज में तीन लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। चयनित प्रतिभागियों को सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रसेवा की भावना और सीमावर्ती गांवों के रणनीतिक महत्व के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading