उदयपुर, 25 जुलाई। उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज साजिश का खुलासा करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को झूठे मादक पदार्थ के मामले में फंसाने की साजिश रचने वाले एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यावसायिक रंजिश के चलते आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में चोरी-छिपे गांजा रखवाकर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सायरा-भानपुरा रोड स्थित कृष्ण मेडिकल पर दबिश देकर 1.230 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान मेडिकल संचालक महेश हड़िया से पूछताछ की गई, लेकिन मामले में संदेह होने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक महिला सफेद कट्टा दुकान में रखकर बाहर निकलती दिखाई दी, जिसके बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। अनुसंधान में सामने आया कि भानपुरा रोड पर मेडिकल स्टोर संचालित करने वाला गोपाल कुमार महेश हड़िया से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और आपसी विवाद के कारण उसे जेल भिजवाना चाहता था। उसने अपने साथी पदमाराम के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। योजना के तहत बाबला गांजा लेकर आया, जबकि लीला बाई और उसके पति अशोक उर्फ आशाराम ने मेडिकल स्टोर में चोरी-छिपे गांजा रख दिया। इसके बाद पुलिस को मुखबिरी कर संचालक को फंसाने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नामः01. लीला बाई पत्नि अशोक निवासी ज्वारवाला पुलिस थाना सायरा जिला उदयपुर।02. आशाराम उर्फ अशोक पिता रूगाराम निवासी ज्यारवाला, सायरा जिला उदयपुर।03. पदमाराम पिता भीमा निवासी ज्वारवाला थाना सायरा जिला उदयपुर।04. गोपाल कुमार पिता सुरजकांत निवासी भानपुरा रोड थाना सायरा जिला उदयपुर।05. बाबला पिता भीमा निवासी ज्वारवाला थाना सायरा जिला उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः-01. श्री शैतानसिंह थानाधिकारी, सायरा।02. श्री प्रवीण सिंह. थानाधिकारी, गोगुन्दा।03. श्री रामदयाल हैड कानि.।04. श्री रूपाराम कानि. ।05. श्री धर्मेन्द्र कानि.।06. श्री लोकेन्द्र सिंह कानि.।07. श्री निम्बाराम कानि.।08. श्री पुष्पराम कानि.।09. श्री सत्यनारायण कानि. पुलिस थाना गोगुन्दा।10. श्री योगेन्द्र सैन कानि. पुलिस थाना गोगुन्दा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल चेयरमैन बनीं प्रो. दिग्विजय भटनागर, कर्मचारी संगठन ने किया अभिनंदन नाकाबंदी देख बाइक छोड़ खेतों में भागा तस्कर: कोडीन कफ सिरप की 8 शीशियां जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज