24 News Update सलूंबर। विशेष मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भाजपा सलूंबर विधानसभा की कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, अध्यक्षता विधायक शांता देवी मीणा, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के संभाग सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष एवं सलूंबर जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी और सेमारी प्रधान दुर्गाप्रसाद मीणा उपस्थित रहे।कार्यशाला में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम कैसे जोड़े जाएं, विभिन्न फॉर्म कैसे भरें और आपत्तियों का निपटारा कैसे किया जाए।प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, “यह अभियान भाजपा का नहीं बल्कि निर्वाचन आयोग की सतत प्रक्रिया है। आजादी के बाद यह नवां गहन पुनर्निरीक्षण अभियान है। कांग्रेस इस पर बेवजह हंगामा कर रही है, क्योंकि उसके शासन में घुसपैठियों को वोट बैंक बनाया गया। अब यह अभियान अवैध नामों को मतदाता सूचियों से हटाने का काम करेगा।” सैनी ने कहा कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में हर मतदाता के नाम, पते और पहचान का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर बीएलओ के साथ समन्वय कर यह कार्य प्राथमिकता से पूरा करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर बीएलओ के साथ मिलकर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़वाएं और प्रवासी मतदाताओं को भी सूचित करें। उन्होंने इसे लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान में गंभीरता से जुटना चाहिए।अभियान के सह प्रभारी नरेंद्र मीणा ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो। इसलिए कार्यकर्ता मतदाताओं को यह भी बताएं कि यदि किसी का नाम दो स्थानों पर दर्ज है तो वह एक स्थान से नाम कटवाएं। जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बीएलए को 50 फॉर्म जमा करने का अधिकार दिया गया है, जिनकी जांच बीएलओ करेंगे। उन्होंने कहा, “22 वर्ष बाद हो रहे इस अभियान से गलत लोगों के नाम सूची से हटेंगे। भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर इसे पूरी ईमानदारी से अंजाम दे रही है।” कार्यशाला में जिला मंत्री करणसिंह पंवार, भूरा भाई पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी ख्यालीलाल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, मेवल मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह राठौड़, छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, सराड़ा मंडल महामंत्री दीपेश पंचाल, हजारी भाई मीणा, जयेश चौबीसा, संजय चाष्टा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भामाशाह ने विद्यालय में किया प्रिंटर भेंट ऑपरेशन संस्कार के तहत एक जना गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज