24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल साईं की जयंती चेटीचंड पर्व आगामी 20 मार्च (शुक्रवार) को हर वर्ष की भांति इस बार भी अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज द्वारा 12 दिवसीय सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विराट श्रृंखला आयोजित की जाएगी।इस संबंध में शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में सेंट्रल पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी 13 पंचायतों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।कार्यक्रमों की शुरुआत 8 मार्च (रविवार) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होगी। पूज्य सिंधी साहिती महिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला नंदवानी एवं पूज्य सिंधी साहिती युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नवभारत स्कूल परिसर में सायं 5 बजे से 10 बजे तक सिंधी फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में पारंपरिक सिंधी व्यंजन, गेम्स एवं विभिन्न आकर्षक गतिविधियाँ रहेंगी। जैकब आबाद सिंधी पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि नगर निगम सभागार में प्रसिद्ध रॉकस्टार नील द्वारा सिंधी गीतों व लाडों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इसी क्रम में महिलाओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें नृत्य, संगीत, गेम्स जोन एवं आकर्षक पुरस्कार रखे जाएंगे। पूज्य खानपुर सिंधी पंचायत अध्यक्ष किशन वाधवानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फतहसागर पाल पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महिला खानपुर पंचायत द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसका शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।कैलाश नेभनानी ने बताया कि युवाओं की वाहन रैली सूरजपोल से प्रारंभ होकर फतहसागर पाल तक जाएगी। सभी युवा एक समान जींस-टीशर्ट में दोपहिया वाहनों पर शामिल होंगे। फतहसागर पाल पर डीजे ऑर्केस्ट्रा के साथ मीनाक्षी भैरवानी द्वारा होपथन का आयोजन किया जाएगा।युवा वाहन रैली का संचालन हिरण मगरी युवा संगठन अध्यक्ष गिरीश राजानी, जैकब आबाद युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक कालरा, अमन असनानी, पूज्य सिंधी साहिती युवा संगठन अध्यक्ष तरुण सेनानी एवं मनीष भंवरानी के नेतृत्व में किया जाएगा।चेटीचंड के अवसर पर इस वर्ष भी सिंधी समाज के पांच प्रमुख भामाशाह एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य चेटीचंड दिवस पर सभी मोहल्ला पंचायतों में भगवान झूलेलाल साईं की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात बग्गियों व सुसज्जित वाहनों के साथ विशाल जुलूस शक्ति नगर की ओर प्रस्थान करेगा। यहां से 50 से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। मार्ग में स्वागत, खान-पान एवं प्रसाद काउंटर लगाए जाएंगे। रैली का समापन सूरजपोल स्थित कमलाबाड़ी धर्मशाला में लंगर के साथ होगा।इसी दिन रात्रि में शक्ति नगर में विशाल मेले का आयोजन भी किया जाएगा।सिंधी समाज प्रमुख दादा प्रताप राय चुग ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे चेटीचंड पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं, अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार सहित कार्यक्रमों में सहभागी बनें।समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ओमप्रकाश आहूजा, सुखराम बालचंदानी, मुरली राजानी, उमेश मनवानी, अशोक गेरा, प्रकाश रूपचंदानी, भारत खत्री, सुरेश चावला, रामचंद्र चोटरानी, कमलेश राजानी, किशोर सिधवानी, हरीश सिधवानी, गोपाल मेहता, भगवानदास छाबड़ा सहित समाज के प्रमुख जनों को सौंपी गई है, ताकि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आदिवासी मुद्दों पर मंथन के लिए उदयपुर में आएंगे बृंदा करात और जितेन्द्र चौधरी कहीं पार्टी को ही ना डुबो दें उदयपुर एपस्टीन फाइल्स के चर्म रोग विशेषज्ञ