24 News Update उदयपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना खेरवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश भी गया है।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।टीमों ने थाना सर्कल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पुराने चालानशुदा अपराधियों और बाहरी राज्यों से आकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। इस दौरान कुल 28 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका प्रमाणित पाई गई, जिसके आधार पर उन्हें बी.एन.एस.एस. की धारा 126-170 के तहत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगों में 24 बाहरी राज्य के, 4 स्थानीयपुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 28 व्यक्तियों में से 24 अन्य राज्यों से आकर क्षेत्र में निवास कर रहे थे, जबकि 4 स्थानीय निवासी हैं। इनमें कुछ पूर्व में चालानशुदा अपराधी भी शामिल हैं, जबकि कई लोग कंबल बेचने और फेरी लगाने का कार्य करते पाए गए।उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशसभी गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 10 साल से फरार डकैती का स्थायी वारंटी गिरफ्तार 22 राज्यो के 400 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, शास्त्रीय नृत्य के नवरसों का दिखा जीवंत समागम