उदयपुर, 17 अक्टूबर। सुखेर थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरफ्तार तीन आरोपियों से करीब 22 लाख रुपए कीमत की चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो 900 ग्राम चांदी का सामान जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि डांगियों का गुड़ा गांव में चोरों ने पांच मंदिरों और तीन मकानों के ताले तोड़कर चांदी की मूर्तियां, छत्र और नकदी चुरा ली थी। घटना के बाद सुखेर थाना पुलिस ने जांच करते हुए कमलेश गमेती, भैरा उर्फ कालू गमेती और मेघाराम गमेती को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में बरामदगी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी की गई चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान की अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई है। मामले में दुर्गेश गमेती नामक एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ प्रकरण में आगे की जांच कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका कार्रवाई में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी, सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह और राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अचलाराम, शिम्भूराम, भारत सिंह और दिनेश के साथ डीएसटी के कांस्टेबल वीरेंद्र साहू, पर्यटन थाना के कांस्टेबल डालाराम और करतार सिंह तथा ओगणा थाना के कांस्टेबल रामधन शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर–सवाई माधोपुर रेलखंड पर 7.30 घंटे का मेगा ब्लॉक, ट्रैक से सिग्नलिंग तक हुए बड़े अनुरक्षण कार्य 43 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा धोखाधड़ी का आरोपी, हिमाचल में फुटबॉल कोच बनकर छिपा था; धानमंडी पुलिस ने मैदान से पकड़ा