उदयपुर, 18 अक्टूबर। कालाजी-गोराजी स्थित मसाणनाथ भेरुजी मंदिर परिसर में रविवार को नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर माता आशापुरा, रेबारी बाबा और भेरुजी के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना और नवरात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देव प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्री रबारी बाबा मंदिर मंडल के व्यवस्थापक अशोक कुमार माली ने बताया कि मंदिर परिसर में नवरात्र स्थापना के साथ ही प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिर मंडल की ओर से माता आशापुरा सहित अन्य देव प्रतिमाओं का नियमित रूप से शृंगार किया जा रहा है। नवरात्रि जागरण के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर मंडल की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर में सुबह और शाम महाआरती के आयोजन हो रहे हैं। श्रद्धालु दिनभर मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जागरण और भजन संध्या में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बारिश से बचाव के भी इंतजाम किए गए हैं। माली ने बताया कि सोमवार को नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्रि के समापन पर विसर्जन संबंधी धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में HDFC बैंक के सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत, सुसाइड नोट में काम के दबाव का आरोप; अगले महीने होनी थी शादी कालकामाता मंदिर में अष्टमी पूजन पर उमड़ी श्रद्धा, देर रात तक गूंजे माता के जयकारे, सोमवार सुबह गाजे-बाजे के साथ निकलेगी ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा