बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और विधायक यतींद्र सिद्धारमैया ने राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगाने की मांग की है। यतींद्र ने सोमवार को कहा कि RSS की मानसिकता तालिबान जैसी है। उनका कहना था कि जैसे तालिबान इस्लाम को अपने हिसाब से लागू करता है और महिलाओं की आजादी पर रोक लगाता है, वैसे ही RSS भी हिंदू धर्म को केवल अपने नजरिए से दिखाना चाहता है।
यतींद्र ने आगे कहा कि RSS को कानून के तहत पंजीकृत संस्था बनाया जाना चाहिए। अभी यह एक स्वैच्छिक संगठन है, इसलिए इसे कुछ कानूनी छूट मिल जाती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि RSS अपनी शाखाएं सरकारी परिसरों में चला रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव से इसे जांचने और तमिलनाडु की नीति के अनुसार कर्नाटक में लागू किए जाने के अवसरों का अध्ययन करने का निर्देश दिया।
यतींद्र के बयान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने 4 अक्टूबर को सीएम को पत्र लिखा था, जिसमें राज्य में सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की गई थी।

वहीं, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 2002 में RSS कार्यक्रम में शामिल होने की फोटो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि जिस संगठन पर बैन लगाने की मांग की जा रही है, उसी में आपके पिता शामिल थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने यतींद्र के बयान की निंदा करते हुए कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है और इसे तालिबान से जोड़ना गलत और निंदनीय है। बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि RSS शाखाओं में युवाओं और वृद्धों द्वारा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आक्रोशित करने वालों को संदेश जाता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading