जयपुर/फलोदी: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के बहुचर्चित प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में एसओजी राजस्थान को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी डमी अभ्यर्थी अशोक कुमार को एसओजी ने फलोदी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी राजस्थान श्री विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 10/2024, पुलिस थाना एसओजी में दर्ज मामले में अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र श्री जगमालराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मटोल पाट, थाना फलोदी, जिला फलोदी को आज 02 फरवरी 2026 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। तीन दिन, तीन अभ्यर्थी—एक डमी परीक्षार्थी जांच में सामने आया है कि अभियुक्त अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के तीनों परीक्षा दिवसों में अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा दी। 13.09.2021 को श्याम प्रताप सिंह के स्थान पर 14.09.2021 को श्रवण कुमार गोदारा के स्थान पर 15.09.2021 को मदनलाल के स्थान पर इस संगठित धोखाधड़ी के जरिए संबंधित अभ्यर्थियों को अवैध रूप से चयनित कराया गया। पूर्व में हो चुकी हैं गिरफ्तारियां प्रकरण में पूर्व में श्याम प्रताप सिंह, श्रवण कुमार गोदारा एवं मदनलाल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। अभियुक्त अशोक कुमार वर्ष 2024 से फरार था, जिस पर एसओजी द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिमांड पर भेजा गया गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दिनांक 05 फरवरी 2026 तक पुलिस अभिरक्षा रिमांड स्वीकृत किया गया है। इस दौरान उससे नेटवर्क, लेन-देन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। अब तक 139 गिरफ्तार एसओजी के अनुसार इस परीक्षा घोटाले में अब तक 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक, 06 चयनित उपनिरीक्षक,सहित कुल 139 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी द्वारा प्रकरण की गहन एवं सतत विवेचना जारी है और भर्ती परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले इस संगठित गिरोह में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन क्लीन-अप: हनुमानगढ़ पुलिस ने भारतमाला रोड पर पकड़ी 2.71 करोड़ की अंग्रेजी शराब, जालोर का आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की जिला कार्यकारिणी गठित