24 News Update उदयपुर। प्रसंग संस्थान एवं वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को आयोजित विशेष साहित्यिक कार्यक्रम में आकाशवाणी के पूर्व निदेशक, कवि एवं लेखक स्व. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली की पुस्तक ‘आकाशवाणी की अनुभव यात्रा’ का लोकार्पण किया गया। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं रेडियो जगत से जुड़े अनेक रचनाधर्मी उपस्थित रहे।

श्रीकर्म एवं लेखन पर शोध की आवश्यकता — मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ गीतकार किशन दाधीच ने कहा कि स्व. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली का जीवन और लेखन प्रेरणादायी है तथा उनके प्रिंट मीडिया लेखन पर शोध होना चाहिए।
उदयपुर आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि श्रीमाली ने रेडियो पर कार्य करते हुए एक आदर्श स्थापित किया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण आकाशवाणी को जन-जन तक पहुँचाने में नई दिशा मिली।

युवाओं के लिए उपयोगी पुस्तक — रवि चतुर्वेदी
यूनीवार्ता, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रवि चतुर्वेदी ने पुस्तक को युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रसंग संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मंजु चतुर्वेदी ने कहा कि साहित्य के प्रचार-प्रसार में आकाशवाणी की विशिष्ट भूमिका रही है और भाषा की शुद्धता के लिए साहित्यिक परिचर्चाएँ आवश्यक हैं। कार्यक्रम में रीना श्रीमाली की पुस्तक ‘डॉ. प्रकाश आतुर के कृतित्व का अनुशीलन’ का भी लोकार्पण किया गया।

रचनाकारों ने साझा किए अनुभव
प्रो. अरुण चतुर्वेदी, चन्द्रकान्ता बंसल, मधु अग्रवाल, मंजु त्रिपाठी, इन्द्रा जैन, कौस्तुभ प्रकाश, रजनी चतुर्वेदी, कविता आतुर, सुनील टांक, रीना श्रीमाली, विजय श्रीमाली सहित कई वक्ताओं ने श्रीमाली के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ग़ज़लकार मुश्ताक चंचल ने अपनी शायरी से कार्यक्रम में रंग भर दिया। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर की निदेशक और कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. रश्मि बोहरा ने स्व. श्रीमाली को भावों की तरलता के कवि और प्रबुद्ध रचनाकार बताया। इकोनॉमिक टाइम्स, दिल्ली की सीनियर असिस्टेंट एडिटर अनुमेहा चतुर्वेदी ने कहा कि पुस्तक में संकलित संस्मरण जीवन की अमूल्य पूँजी हैं। कार्यक्रम में रजनी कुलश्रेष्ठ, अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी, रचनाकार तरुण दाधीच, लेखिका शकुंतला सरूपरिया, निर्मल गर्ग, सुयश चतुर्वेदी, आदर्श, धारणा, शितिपर्णा सहित शहर के अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता जैन ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading