24 News Update उदयपुर। जिले में 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। जूडो, बीच वॉलीबॉल और कायाकिंग–कैनाइंग प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, खेल विभाग और विशेषज्ञों की संयुक्त टीमें लगातार मैदान पर जुटी हुई हैं। जिला कलक्टर नमित मेहता और आयोजन के प्रशासनिक प्रभारी यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।जिला खेल अधिकारी और सहायक प्रभारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि उदयपुर में खेलो इंडिया का आगाज़ 25 से 28 नवम्बर तक अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में होने वाली जूडो प्रतियोगिता से होगा। इसके बाद बीच वॉलीबॉल मुकाबले 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खेले जाएंगे। कायाकिंग और कैनाइंग की रोमांचक प्रतियोगिताएँ 2 से 4 दिसंबर तक फतहसागर पाल पर आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सामग्री शहर पहुंच चुकी है और इंस्टॉलेशन का कार्य तेज गति से जारी है।डॉ. पालीवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से जूडो के लिए प्रभारी हिमांशु राजावत, बीच वॉलीबॉल के लिए अजित जैन व अशोक चौधरी और कायाकिंग के लिए प्रभारी शकील हुसैन नियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को उनकी टीमों ने फतहसागर पर जेटी, रेस्क्यू बोट और अन्य उपकरणों का इंस्टॉलेशन पूरा किया। उधर, इनडोर स्टेडियम में जूडो प्लेटफॉर्म और स्टेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि ट्रेस लाइटिंग और ब्रांडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बीच वॉलीबॉल कोर्ट की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि लकड़ी के आउटर सपोर्टर तथा रेत भरने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उदयपुर में आगामी दिनों में खेलों का महाकुंभ देखने को मिलेगा, जिसके लिए प्रशासनिक और तकनीकी टीमें लगातार यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि सभी आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संपन्न हों। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर–महाविद्यालयी प्रतियोगिताएँ सम्पन्न : फुटबॉल महिला व बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय चैंपियन श्रीमाली की पुस्तक ‘आकाशवाणी की अनुभव यात्रा’ का लोकार्पण, साहित्य व रेडियो जगत ने दी भावांजलि