24 News Update उदयपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ ने आगामी वर्ष की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा तय कर दी है। संस्था की बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी को श्री संस्कार भवन परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के बालकों का वैदिक विधि-विधान से संस्कार कराया जाएगा।संस्था अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्षभर के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताएं, बाल एवं किशोर वर्ग के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।युवाप्रकोष्ठ द्वारा आश्विन नवरात्र में गरबा महोत्सव और महिला संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता के लिए चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर भी लगाए जाएंगे। सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए अनंत चतुर्दशी का सामूहिक उद्यापन भी प्रस्तावित किया गया है।बैठक के दौरान संस्कार भवन के विकास के लिए विधिमंत्री मनीष श्रीमाली और उपेश त्रिवेदी ने एक-एक लाख रुपए का सहयोग चेक के माध्यम से प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमशंकर श्रीमाली, उपाध्यक्ष रमेश श्रीमाली, गिरीश श्रीमाली, अरविंद श्रीमाली, संयुक्त महामंत्री भावप्रकाश श्रीमाली, मंत्री जयंत श्रीमाली, संगठन मंत्री कुंदनलाल श्रीमाली, अनीश श्रीमाली, सांस्कृतिक मंत्री जमनालाल श्रीमाली, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीमाली, खेल मंत्री मयंक श्रीमाली, मेवाड़ युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली, महिला अध्यक्ष रेखा श्रीमाली, महामंत्री दीप्ति श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रितिका सूद ने ‘फायर वॉक’ कर दिखाई साहस की मिसाल फर्जी FMGE सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़: पूर्व रजिस्ट्रार सहित 18 गिरफ्तार, 90+ संदिग्ध डॉक्टर चिन्हित