24 News Update जयपुर/उदयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने प्रदेश में बड़े मेडिकल फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फर्जी FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) सर्टिफिकेट के जरिए अवैध रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में की गई।SOG के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 15 एमबीबीएस अभ्यर्थी शामिल हैं, जो विदेश से डिग्री लेकर आए थे, लेकिन FMGE परीक्षा पास नहीं कर सके। इसके बावजूद इन्होंने 20 से 25 लाख रुपए देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए और RMC में रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया।9 जिलों में एक साथ कार्रवाई, 21 टीमों की दबिशSOG ने दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर सहित 9 जिलों में एक साथ 21 टीमों के जरिए छापेमारी कर इस नेटवर्क को ध्वस्त किया। कार्रवाई परिस देशमुख और कुंदन कांवरिया के निर्देशन में अंजाम दी गई। जांच में अब तक 93 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के आधार पर मेडिकल रजिस्ट्रेशन या इंटर्नशिप हासिल करने की कोशिश की। कई आरोपी निजी अस्पतालों में डॉक्टर बनकर सेवाएं भी दे रहे थे। उदयपुर में यश पुरोहित नामक आरोपी इसी तरह फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर कार्यरत मिला।ऐसे चला फर्जीवाड़े का खेलप्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस संगठित गिरोह के जरिए फर्जी FMGE सर्टिफिकेट तैयार कराए जाते थे। बिना वैध सत्यापन के RMC से प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन जारी करवा लिया जाता था। पूरे नेटवर्क में अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत सामने आई है।इस मामले की शुरुआत पीयूष त्रिवेदी की गिरफ्तारी से हुई, जो करौली में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर इंटर्नशिप कर रहा था। पूछताछ में देवेंद्र, शुभम और भानाराम सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिससे पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।हर कैंडिडेट से लाखों की वसूलीSOG के अनुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी से 20-25 लाख रुपए तक वसूले जाते थे। इसमें से करीब 11 लाख रुपए RMC के अधिकारियों/कर्मचारियों तक पहुंचते थे, जबकि बाकी रकम दलालों में बांटी जाती थी। SOG ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जयपुर लाया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले के सामने आने के बाद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अक्टूबर 2024 में जांच कमेटी गठित की थी। अंतरिम रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आने पर डॉ. राजेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के साथ जांच ने नया मोड़ ले लिया है। SOG की इस कार्रवाई को प्रदेश में मेडिकल फर्जीवाड़े के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इनकी हुई गिरफ्तारियांराजेश शर्मा पुत्र विद्यासागर शर्मा, निवासी श्रीराम विहार कॉलोनी, वैशाली नगर, अजमेरअखिलेश माथुर पुत्र दुर्गालाल माथुर, निवासी नागरिक नगर, टोंक रोड, जयपुरविनय चौहान पुत्र मनोज चौहान, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, पुष्कर, अजमेरयश पुरोहित पुत्र सुरेश चंद, निवासी देवली छोटा, सागवाड़ा, डूंगरपुरप्रतीक चौधरी पुत्र रामेश्वर चौधरी, निवासी वार्ड नं. 02, पिलानी, झुंझुनूंनरेन्द्र सिंह पुत्र पवन सिंह, निवासी खेतड़ी, झुंझुनूंदयाराम गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर, निवासी वार्ड 03, रजोता, तहसील खेतड़ी, झुंझुनूंमनीष चंदेल पुत्र पूर्ण चंद, निवासी शिव कॉलोनी, अलवरश्रवण लाम्बोर पुत्र सुखराम लाम्बोर, निवासी कन्हार रोड, नागौररवि कुमार गुर्जर पुत्र मान सिंह गुर्जर, निवासी नादौती, करौलीकरण सिंह गुर्जर पुत्र शिशराम गुर्जर, निवासी नीमका, सीकरअविनाश सैनी पुत्र शिवलहरी, निवासी बड़ी बाड़ी, अलवरविक्की सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी, निवासी नीमकाथाना, सीकरदिनेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल, निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकरईश्वर यादव पुत्र होशियार सिंह, निवासी बहरोड़विकास यादव पुत्र इंद्राज यादव, निवासी कोटपूतलीदीपेश यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव, निवासी कोटपूतली-बहरोड़संकेत टेलर पुत्र राजेश टेलर, निवासी प्रतापगढ़ (बांसवाड़ा) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ की कार्ययोजना तय, 8 फरवरी को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार पंच गौरव तैराकी प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी दक्षता के साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर