24 News Update उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (IIMM) की उदयपुर शाखा द्वारा अपने सिग्नेचर इवेंट के चौथे संस्करण के तहत सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – ‘श्रेष्ठम’ का आयोजन 7 फरवरी को उदयपुर में किया जाएगा। पहले तीन वर्षों तक राज्य स्तरीय रहे यह अवॉर्ड्स इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें संगठन और व्यक्तिगत श्रेणी में कुल 16 अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। खास बात यह है कि पूरे देश में केवल IIMM की उदयपुर शाखा यह राष्ट्रीय अवॉर्ड्स आयोजित कर रही है।
IIMM उदयपुर शाखा की चेयरपर्सन सुश्री प्रिया मोगरा ने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए देशभर से करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 16 श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड्स दो प्रमुख श्रेणियों में दिए जा रहे हैं—उद्योग क्षेत्र श्रेणी, जो संगठनों और टीमों के लिए है, तथा सप्लाई चेन श्रेणी, जो व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए निर्धारित की गई है।
उद्योग क्षेत्र श्रेणी में लॉजिस्टिक्स सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, सर्विस सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड और पब्लिक सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।
वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में सप्लाई चेन स्ट्रेटेजी एवं डिज़ाइन अवॉर्ड,
सस्टेनेबल सप्लाई चेन एवं रिसाइक्लिंग अवॉर्ड, सप्लाई चेन इनोवेशन अवॉर्ड, EXIM सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड, राइजिंग स्टार अवॉर्ड (35 वर्ष तक),
वेयरहाउस इनिशिएटिव अवॉर्ड, प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड,
क्लीन ट्रांसपोर्ट अवॉर्ड, लॉजिस्टिक्स अवॉर्ड तथा बेस्ट कस्टमर सर्विस अवॉर्ड शामिल हैं।
राइजिंग स्टार अवॉर्ड का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
अवार्ड कमेटी के चेयरमैन श्री डी. सी. झंवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं रामकी ग्रुप के फाउंडर श्री अयोध्या रामी रेड्डी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ श्री अरुण मिश्रा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में IIMM की कार्यकारिणी के सदस्यों सहित करीब 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कन्वीनर श्री अनिल मिश्रा ने कहा कि सप्लाई चेन एक संतुलन का कार्य है—एक ओर गति और तत्परता, तो दूसरी ओर लागत और स्थिरता। सप्लाई चेन उन रणनीतियों का पोर्टफोलियो है, जो हर शिपमेंट और हर मील पर मूल्य प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि IIMM उदयपुर शाखा लगातार कार्यशालाओं, सेमिनारों और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से सप्लाई चेन पेशेवरों की क्षमताओं को सशक्त कर रही है और अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों को पहचानने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। पायरोटक के एमडी श्री पी. एस. तलेसरा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों को पहचान देना है, जो पर्दे के पीछे रहकर सप्लाई चेन को सुचारू रूप से चलाते हैं, साथ ही विभिन्न उद्योगों के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देना है। सचिव श्री पी. पी. भट्टाचार्य और कोषाध्यक्ष श्री अनिल पारिख ने कहा कि ‘श्रेष्ठम’ व्यक्तियों और संगठनों दोनों को अपनी दक्षता, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्य को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading