24 News udpate उदयपुर। महाराणा प्रताप खेल गांव के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 51वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जगह बनाई है। खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने बताया कि खेल गांव में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिका टीम ने जिला स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके आधार पर खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन हुआ है। चयनित बालिका खिलाड़ियों में कोपल गर्ग, काव्यांशी टेलर, नव्या जैन, ईश्वी कोठारी, मनस्वी पंवार और मंशा शर्मा शामिल हैं, जबकि बालक वर्ग से मोहम्मद अर्सलान सिद्दीकी को राज्य स्तरीय टीम में स्थान मिला है। यह 51वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 12 से 14 जून 2026 तक बारां जिले के मांगरोल में आयोजित होगी, जहां प्रदेशभर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने चयनित खिलाड़ियों और बास्केटबॉल कोच को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर और खेल गांव का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्राकृतिक वातावरण में ग्रामीण महिलाओं ने किया ध्यान योग, हार्टफुलनेस संस्थान का आयोजन 12 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी से रूबरू हुआ उदयपुर, विकसित भारत के संकल्प पर जोर