24 News Udpate उदयपुर, 12 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी का शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में शुभारंभ हुआ। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री तथा जिले के प्रभारी हेमंत मीणा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्श पैनलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए गए हैं। आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देश की विकास यात्रा को नई दिशा दे रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनती हैं।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, समाजसेवी प्रमोद सामर, गजपाल सिंह राठौड़, निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी, दीपक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रारंभ में उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकांत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है, ताकि आमजन को सरकारी पहलों की व्यापक जानकारी मिल सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading