24 News Update बांसवाड़ा। यहां के सरकारी अस्पताल में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने सुसाइड का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसे पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली थी, जिस कारण वह मानसिक तनाव में था। घटना शुक्रवार देर रात जानामेडी गांव की है। गार्ड मणिलाल को फंदे पर लटका देख उसकी मां ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और परिजन उसे गंभीर हालत में बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल लेकर आए। परिवार के अनुसार मणिलाल निजी सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से अस्पताल में पदस्थापित था। अगस्त माह से उसकी सैलरी बंद थी। इसकी वजह से घर में खर्च चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पत्नी रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे मांगती थी, लेकिन वेतन न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी।इसी तनाव और घरेलू कलह से परेशान होकर मणिलाल ने अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सौभाग्य से उसकी मां समय पर कमरे में पहुंच गईं और रस्सी काटकर उसकी जान बचा ली। परिजनों का कहना है कि सैलरी न मिलने और लगातार बढते विवाद के कारण ही उसने यह कदम उठाया। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जंगल में पेड़ से लटका युवक, पास में मिली युवती की अर्धनग्न लाश — FSL और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी बीएलओ पर जानलेवा हमला और लूट: 17 दिन से फरार आरोपी संजय गिरफ्तार