24 News Update. खेरवाड़ा, दयानन्द संस्थान कनबई एवं पहाड़ा स्थित दोनों विद्यालयों में शनिवार को भव्य विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोनों संस्थानों के कक्षा 5वीं से 8वीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं नवाचारों को विभिन्न मॉडलों, प्रयोगों और प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया।विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने पर्यावरण, सूचना प्रौद्योगिकी, विद्युत, मानव शरीर के विभिन्न तंत्रों, सौर ऊर्जा एवं प्रकाश ऊर्जा से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं प्रयोग प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी भी दी।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही खोजबीन की भावना एवं नवाचार की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना रहा। मेले में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने और सीखने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन निशांत शर्मा एवं हरिसिंह चौहान ने किया। अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन उत्तम डी. पंड्या ने की। इस अवसर पर दयानन्द पहाड़ा के प्रधानाध्यापक चिन्मय यू. पंड्या सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण दिनेश मीणा, रंजन मीणा, विनीता गमेती, जयश्री कलाल, शकुंतला मीणा, कमला फनात, सुजल नायक, पूजा चौहान, प्रियंका सालवी, यामिनी प्रजापत, धर्मेंद्र भील, विकेश सालवी, प्रियांक पटेल, नरेश अशोडा, सुशीला, शकुंतला, इंदु, दीपिका, नूतन सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।विज्ञान मेले की सफलता में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 85 सरकारी स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 8970 विद्यार्थियों ने लिया भाग