उदयपुर। उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। तकनीकी कार्य के कारण चार रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि एक रेलसेवा को रीशड्यूल किया गया है। रेलवे के अनुसार कोटा-असारवा, असारवा-कोटा, कानपुर सेंट्रल-असारवा और असारवा-कानपुर सेंट्रल रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। वहीं असारवा-चित्तौड़गढ़ रेलसेवा निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। ये रेलसेवाएं रहेंगी आंशिक रद्द गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असारवा रेलसेवा 29 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को कोटा से रवाना होकर उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। इसके चलते उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा रेलसेवा 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यानी असारवा-उदयपुर सिटी के बीच इस रेलसेवा का संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा 28 सितंबर और 5 अक्टूबर 2026 को कानपुर सेंट्रल से चलकर उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल 29 सितंबर और 6 अक्टूबर 2026 को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। इस कारण असारवा-उदयपुर सिटी के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन एक घंटे देरी से चलेगी गाड़ी संख्या 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ रेलसेवा 4 और 5 अक्टूबर 2026 को असारवा से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी रेलसेवा के निर्धारित समय और संचालन की स्थिति की जानकारी जांच लेने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी की मौजूदगी में भूतड़ा ने सभापति और मेहता ने उपसभापति का संभाला पदभार एशिया पैसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राजस्थान के खिलाड़ी आगरा रवाना, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने दी शुभकामनाएं