150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से किया वन्दे मातरम् का गायन 24 News Update. खेरवाड़ा, पटेल समाज भवन परिसर, रानी रोड स्थित आकार महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डायेन्द्र कलाल ने ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व एवं राष्ट्रभक्ति में इसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्राध्यापक अश्विनी परमार ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य भावना मेघवाल, प्राध्यापक संकित मीणा, प्रशासनिक कार्य प्रभारी नितिन परमार, कार्यालय सहायक कनक लता, सहयोगी मनोज पारगी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बैंड-बाजों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच हुआ ‘बस स्टैंड का राजा’ का विसर्जन 85 सरकारी स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 8970 विद्यार्थियों ने लिया भाग