24 News Update उदयपुर। सालवी (बुनकर) समाज के अध्यक्ष नारायण लाल सलाया ने दीपावली के पावन अवसर पर समाज के हर सदस्य को जोड़ने और उनकी जानकारी व्यवस्थित रूप से संग्रहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की घोषणा की। समाज की इस नई पहल के तहत सभी सदस्यों का सामाजिक, पारिवारिक और शैक्षणिक विवरण एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा।अध्यक्ष नारायण लाल सलाया ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से समाज के प्रत्येक सदस्य, चाहे वह बच्चा, युवक, बुजुर्ग महिला या पुरुष हो, का विवरण एक बुकलेट और वेबसाइट पर दर्ज किया जाएगा। इसमें प्रत्येक सदस्य की फोटो, उम्र, शिक्षा, पेशा, वर्तमान निवास, मोबाइल नंबर, गांव और पारिवारिक विवरण शामिल होंगे। यह जानकारी समाज के लिए एक पारिवारिक डायरेक्टरी के रूप में काम करेगी, जिससे समाज के सदस्यों को सुविधाएं मिलेंगी और समय एवं संसाधनों की बचत होगी।सलाया ने सभी समाजजनों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की कि वे गूगल फॉर्म को पूरी जिम्मेदारी के साथ भरवाएं और परिवार तथा मोहल्ले में इस पहल को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि जिनके पास मोबाइल नहीं है या जिन्हें फॉर्म भरने में समस्या हो, उन्हें स्वयं जाकर मदद करनी होगी। इस पहल के माध्यम से सालवी समाज के प्रत्येक सदस्य की जानकारी व्यवस्थित रूप से सुरक्षित होगी और भविष्य में सामाजिक, पारिवारिक और शैक्षणिक गतिविधियों में इसका व्यापक उपयोग किया जाएगा। संपर्क के लिए समाज ने ईमेल salvisamaj2025@gmail.comऔर मोबाइल नंबर 9001590510 उपलब्ध कराया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग में दीपावली पूजन और स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न, कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश मेवाड़ धर्मप्रमुख रोहित गोपाल सूत जी गंगोत्री के आपदा प्रभावित गांवों के साथ मनाएंगे दिवाली