24 News Update सलूम्बर. जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में सलूंबर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई में 605.54 किलो अवैध डोडा चूरा, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप (नंबर RJ 27 GE 6004) जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी हेमंत चौहान, डीएसटी प्रभारी महेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2025 को देवगांव स्थित रजवाड़ी होटल के पास उदयपुर–बांसवाड़ा स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप झल्लारा की ओर से आ रही है जिसमें मादक पदार्थ भरा हो सकता है। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर पिकअप को रोक लिया गया।
वाहन में काले रंग के तिरपाल से ढंके 30 प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा मिला, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर संतर खान (निवासी खेरमालिया, चित्तौड़गढ़) और उंकार (निवासी गाडरियावास, उदयपुर) को गिरफ्तार कर वाहन व मादक पदार्थ जब्त किया गया। कार्रवाई में प्रतापगढ़ पुलिस का भी सहयोग रहा।
पुलिस टीम: थानाधिकारी हेमंत चौहान, महेंद्र सिंह (सउनि, डीएसटी प्रभारी), हैडकांस्टेबल पवीन सिंह, हैडकांस्टेबल शंभू सिंह, हैडकांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुष्कर, कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार (डीएसटी), कांस्टेबल भेराराम (डीएसटी), कांस्टेबल गणेशाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल लोकेश, कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह और चालक कांस्टेबल कल्पेश कुमार।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.