24 News Update सलूंबर। राजस्थान आशा सहयोगिनी संगठन जिला सलूंबर की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आशा सहयोगिनियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी कार्य स्थितियों, समस्याओं और मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में आशाओं ने बताया कि वे वर्षों से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, बच्चों का टीकाकरण, दवाई वितरण, जन-स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार, सर्वेक्षण और ऑनलाइन रिपोर्टिंग जैसे कार्य निष्ठा से कर रही हैं, लेकिन उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा, उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में ₹18,000 मासिक मानदेय, समय पर भुगतान, बीमा सुविधा, पीएफ-पेंशन, कार्य के लिए पर्याप्त सामग्री व इंटरनेट सुविधा, चुनावी ड्यूटी का इंसेंटिव, परिवहन व्यवस्था और पदोन्नति में प्राथमिकता शामिल हैं। आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईवे पर सलूंबर पुलिस का दबंग एक्शन… 605 किलो डोडा चूरा पकड़ाया, दो तस्कर हवालात में हत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्री पहुंचकर सौंपा ज्ञापन