24 News Update सलूंबर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देश पर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सलूंबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सलूंबर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना अधिकारी हेमन्त चौहान के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी सुनील मीणा (18) पुत्र मोहनलाल मीणा, निवासी चौकड़ा लिंबड़ी थाना सराड़ा है। कैसे हुई चोरीप्रार्थी मुकुंद मीणा निवासी पाल कुशरिया थाना सेमारी ने रिपोर्ट दी थी कि 9 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल (RC 200, नंबर RJ19 BT 5402) लेकर आदिवासी मेलों में शामिल होने सलूंबर आया था। भारत पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर कार्यक्रम में गया और शाम को लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इस पर थाना सलूंबर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का खुलासाजांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में सुनील मीणा व उसका साथी संदीप शामिल हैं। पुलिस ने सुनील को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर विश्व आदिवासी दिवस के दिन बाइक चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस टीमकार्रवाई में थाना अधिकारी हेमन्त चौहान, हैड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, कॉन्स्टेबल शम्भू सिंह, गणेशराम, धर्मेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह आदि की भूमिका रही। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चावंड में बाबा रामदेव सेवा समिति की अल्पाहार राम रसोड़ा व्यवस्था का समापन अवैध बजरी माफियाओं पर नहीं लगाम, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित