24 News Update चावंड। बाबा रामदेव सेवा समिति चावंड द्वारा पिछले 13 दिनों से संचालित अल्पाहार राम रसोड़ा सेवा कार्य का समापन समारोह मंगलवार को भव्य रूप से आयोजित हुआ। समिति सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा तन-मन-धन से की गई इस सेवा में प्रतिदिन हजारों यात्रियों को भोजन व अल्पाहार उपलब्ध कराया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रधान बसंती देवी मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य केशव कटारा, पंचायत समिति सदस्य चतर सिंह मीणा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सलूंबर दिलीप कटारा, मंडल अध्यक्ष जमक लाल सुथार, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह चुंडावत, पूर्व एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कालू लाल सालवी, पूर्व सरपंच फूल शंकर मीणा नठारा, वर्तमान सरपंच शांता देवी मीणा, पूर्व सरपंच कालू लाल मीणा, अंबालाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबा रामदेव का भव्य शोभायात्रा जुलूस पूरे गांव में नाचते-गाते, जयकारों के साथ निकाला गया। जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लसाड़िया के कूण विद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित सतत कार्रवाई में सलूंबर पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक चोर गिरफ्तार – चोरी की मोटरसाइकिल बरामद