24 News Update सलूंबर। राज्य सरकार द्वारा संवेदकों की मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में जिला कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन वृत उदयपुर सर्कल सलूंबर ने सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की। यह बैठक सा.नि.वि. खंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के सभी संवेदकों ने भाग लिया। बैठक के पश्चात संवेदकों ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षण अभियंता के माध्यम से प्रेषित किया। प्रमुख मांगों में GST दर को 18% से घटाकर 12% करना, सीसी रोड की मेंटेनेंस अवधि को 10 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष तथा डामर सड़क की अवधि 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष करना, समय पर भुगतान सुनिश्चित करना, बिलों के लम्बे समय तक ट्रेजरी में अटके रहने की समस्या का समाधान, तथा तहसील सराड़ा में अधिशासी अभियंता कार्यालय की स्थापना शामिल हैं। संघ के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र औदीच्य, उपाध्यक्ष गोतमलाल पटेल, महासचिव महावीर कुमार जारोली, सचिव नंदलाल सुथार, देवीलाल पटेल, हिम्मत प्रजापत, भेरूलाल मेघवाल, एवं संरक्षक फतेहसिंह चौहान और बंशीलाल कलाल इस दौरान मौजूद रहे। संवेदकों ने बताया कि राज्यभर में संयुक्त संवेदक महासंघ द्वारा निविदाओं का बहिष्कार 11 दिनों से जारी है, और यदि 15 जुलाई 2025 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता है, तो राज्यभर में सभी चालू निर्माण कार्य भी पूर्णतः बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि सलूंबर जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन और उससे जुड़ी ओवरलोडिंग की वजह से क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं। संवेदकों ने आरोप लगाया कि कई वाहन क्षमता से अधिक सामग्री भरकर आवाजाही कर रहे हैं, जिससे निर्माण की गई सड़कें जल्दी टूटने लगती हैं। इससे न केवल सड़क की उम्र घटती है, बल्कि गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लगता है। संवेदकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार तक मांगों को तुरंत भिजवाया जाए और अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सड़कों की स्थायित्व बनी रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ जनशक्ति दल की जिला सलूंबर कार्यकारिणी का विस्तार, सावन के पहले सोमवार के पूर्व जलाभिषेक कर किया वृक्षा रोपण श्रावण सोमवार की रात तन्नेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश, गर्भगृह के बाहर रखे दान पात्र से नकदी उड़ाई, कातरा माताजी मंदिर और अन्य जगहों पर भी ताले तोड़े