उदयपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में थाना बड़गांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर-11 निवासी मनवीन्द्रपाल ने 2 मार्च 2026 को रिपोर्ट दी थी कि उनके दिवंगत भाई तेजविंदर पाल और माता राजेंद्र कौर के नाम पर बड़ी उदयपुर क्षेत्र में करीब 5500 वर्गफीट का भूखंड है। जब वह जमीन देखने पहुंचीं तो गेट पर दूसरा ताला लगा मिला और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जमीन खरीदने का दावा किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी महिला और पुरुष को जमीन मालिक बनाकर कूटरचित मुख्तियारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) तैयार कराया। इसके आधार पर आरोपी तरुणदीप सिंह ने 14 फरवरी 2026 को उक्त भूखंड कैलाश गुर्जर के नाम बेच दिया। मामले में साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लोकेश पुत्र स्व. छोगालाल, निवासी जगत (हाल पुरोहितों की मादड़ी, प्रतापनगर) तरुण दीप सिंह पुत्र स्व. चरणजीत सिंह, निवासी सिख कॉलोनी (हाल सत्यम एस्टेट अपार्टमेंट, गोवर्धनविलास) दीपक पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी आजाद नगर कच्ची बस्ती, हिरणमगरी सेक्टर-3 अरविंद पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी न्यू कॉलोनी सविना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई, 18 कार्टन अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त एमबी अस्पताल में जांच रिपोर्ट महाभ्रष्टाचार पर राजकुमार रोत ने उठाए गंभीर सवाल, कहां सोए हैं स्थानीय विधायक—सांसद