उदयपुर। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में ठेके पर लगाई गई लैब में बिना सैंपल जांचे ही रिपोर्ट देने के मामले में आज डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद विधायक राजकुमार रोत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। रोत ने कहा कि सामान्य मरीजों को भी थायरॉइड व कैंसर का मरीज बताया जा रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है। अपने ट्विटर हैंडल याने कि एक्स पर रोत ने लिखा कि —— जिला उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में ठेके पर लगी लैब बिना सैंपल जांचे ही रिपोर्ट दे रही है और सामान्य मरीजों को भी थायरॉइड व कैंसर का मरीज बताया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने ऐसी लैब को ठेका किस आधार पर दिया है ? उदयपुर संभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने इसे सीएम को टेग करते हुए कार्रवाई की मांग की है व कहा है कि तत्काल संज्ञान लेकर अनुसूचित क्षेत्र में हो रहे स्वास्थ्य खिलवाड़ की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करें।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद उदयपुर के स्थानीय विधायक और सांसद की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। जबकि अब तक को दोनों को संज्ञान लेकर तुंरत मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दे देने थे।

भास्कर रिपोर्ट का दावा: बिना मशीन के बन रही मरीजों की रिपोर्ट

(संदर्भ: दैनिक भास्कर में विजयपाल डूडी की रिपोर्ट के अनुसार)

  • उदयपुर के सरकारी Maharana Bhupal Government Hospital (एमबी हॉस्पिटल) में जांच के लिए जिस शम्भवी लैब से करार किया गया है, उस पर बिना टेस्ट किए रिपोर्ट भेजने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
  • दैनिक भास्कर की पड़ताल में शास्त्री सर्किल स्थित लैब में कोई अत्याधुनिक जांच मशीन नहीं मिली। मौके पर मरीजों के खून के सैंपल जमीन पर पड़े मिले, कई बोरे और कार्टन में पैक पाए गए।
  • रिपोर्ट में जिन मरीजों को सामान्य बताया गया था, उन्हीं मरीजों की दूसरी लैब में जांच कराने पर कैंसर, थायराइड और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों के संकेत मिले।
  • उदाहरण के तौर पर एक मरीज की Anti-CCP जांच में शम्भवी लैब ने 6.50 की सामान्य रिपोर्ट दी, जबकि दूसरी लैब में वही रिपोर्ट 500 (हाई पॉजिटिव) आई, जो गठिया का गंभीर संकेत है।
  • एक अन्य मरीज की TSH रिपोर्ट शम्भवी लैब में 2.65 सामान्य बताई गई, लेकिन दूसरी जांच में यह 100 निकली, जो जानलेवा हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति दर्शाती है।
  • रिपोर्ट के अनुसार इस लैब को एमबी अस्पताल से हर महीने करीब 6 से 7 लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है।
  • जांच में यह भी सामने आया कि एक ही सैंपल पर लैब ने दो अलग-अलग रिपोर्ट जारी कर दीं, जिससे पूरी जांच प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि खून के सैंपल को तय समय में प्रोसेस करना अनिवार्य होता है, अन्यथा परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। बिना जरूरी मशीनरी के सही जांच संभव ही नहीं है।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading