कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। साधु संत विहार सेवा ग्रुप निम्बाहेड़ा इकाई के 350 से ज्यादा विहार सेवा संपूर्ण होने पर ग्रुप का 21 सदस्यीय संघ ने कपासन के समीप स्थित जैन तीर्थ करेडा पार्श्वनाथ यात्रा संघ के रूप में पहुंचा, जहां दर्शन, पूजन, नवांगी पूजा अर्चना एवं शांति स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया, तत्पश्चात विहार सेवा के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में विहार से संबंधित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें निम्बाहेड़ा नगर से विहार करने वाले साधु संतों के सूर्योदय से पूर्व होने वाले विहार की प्रमुखता को ध्यान में रखते हुए साधु संतों से विनय पूर्वक विनती कर अब सूर्योदय से सिर्फ आधा घंटे पूर्व ही विहार करवाया जाएगा और नए सदस्यों को विहारसेवा से जोड़कर विहार सेवा को नवीनता सहजता और सरलता से कैसे पूर्ण किया जाए।यात्रा संघ में उपस्थित सदस्यों में विजयसिंह सिंघवी, तखतसिंह सिंघवी, सागरमल विरानी, अशोक तेजीवत, दिलीप नागोरी, दिलीप पारख, मुकेश नागोरी, भेरूसिंह बोडाना, राकेश बोडाना, अजीत डांगी, मुकेश बम, प्रमोद भडक्तिया, अतुल बोडाना, गौतम सिंघवी, सुमित बोडाना, प्रीतेश धींग, महेश गोयल, दिनेश बोडाना, यशवंत चपलोत सौरभ बोडाना, सौरभ नायक ने आनंद से यात्रा का लाभ लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक कृपलानी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ था पूर्व सीएम रुपाणी का निधन शंभूपुरा में कृषि विभाग कि टीम ने विक्रेताओं का निरीक्षण कर सेम्पल लिए, एक को कारण बताओं नोटिस थमाया