24 News update udaipur गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा का साबरमती तक विस्तार, भावनगर टर्मिनस रेलसेवा के समय में बदलाव रेलवे द्वारा साबरमती-दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा का टर्मिनल स्टेशन बदलकर गांधीनगर कैपिटल किया जा रहा है। इसके अलावा, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा का विस्तार साबरमती तक किया गया है। साथ ही, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, निम्नलिखित परिवर्तन लागू किए जा रहे हैं: प्रस्थान: 10:10 बजे (पहले 09:52 बजे था)। गाड़ी संख्या 19411 (साबरमती-दौलतपुर चौक) दिनांक 15 मई 2025 से आगामी आदेशों तक साबरमती के स्थान पर गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। नया प्रस्थान समय: सुबह 10:05 बजे। गाड़ी संख्या 19412 (दौलतपुर चौक-साबरमती) दिनांक 14 मई 2025 से यह रेलसेवा दौलतपुर चौक से गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर समाप्त होगी। नया आगमन समय: दोपहर 15:05 बजे। गाड़ी संख्या 19224 (जम्मूतवी-साबरमती) दिनांक 14 मई 2025 से जम्मूतवी से रवाना होकर गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर 13:08 बजे पहुंचेगी और 13:10 बजे प्रस्थान करेगी। साबरमती स्टेशन पर आगमन समय: 14:05 बजे। गाड़ी संख्या 19223 (साबरमती-जम्मूतवी) दिनांक 15 मई 2025 से यह रेलसेवा साबरमती से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। गांधीनगर कैपिटल पर आगमन: 10:53 बजे, प्रस्थान: 10:58 बजे, जम्मूतवी के लिए आगे बढ़ेगी। गाड़ी संख्या 19107 (भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन) दिनांक 18 मई 2025 से गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसके आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। नया समय: आगमन: 10:05 बजे (पहले 09:50 बजे था)। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रेरणात्मक जीवनशैली और मिलेट्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, इस्कॉन के श्री कृष्ण पाद दास और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने दिए व्याख्यान विकसित रेल-विकसित भारत “विश्व स्तरीय” से “श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ” : एम. जमशेद