24 News update उदयपुर, 9 सितंबर 2026 नगर निगम चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उन्होंने लगातार 5 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां, जनसंपर्क और सभाएं की। इस दौरान उन्होंने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि “यह चुनाव सिर्फ पार्षद का नहीं, उदयपुर शहर के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है। शहर में पानी, सड़क, सफाई, लाइट और युवाओं के रोजगार के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी है। इसलिए आप सभी 11 तारीख को कांग्रेस के हाथ के निशान पर वोट देकर कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएं दिनभर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम रहा प्रातः 10:30 बजेवार्ड 42 की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. खुशी गमेती की विशाल रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। मीणा ने कहा कि डॉ. खुशी गमेती एक शिक्षित और संघर्षशील उम्मीदवार हैं, वार्ड की जनता को उनका साथ देना चाहिए। प्रातः 11:30 बजे – वार्ड नं. 17यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पूनम कुंवर के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क रैली में शामिल हुए। गली-गली जाकर वोट की अपील की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दोपहर 2:00 बजे – वार्ड नं. 45वार्ड 45 के ऊर्जावान उम्मीदवार श्री पंकज सुखवाल की रैली में सम्मिलित हुए। दोपहर की तेज गर्मी के बावजूद रैली में भारी भीड़ उमड़ी। मीणा ने कहा कि वार्ड 45 में कांग्रेस का माहौल एकतरफा है और पंकज सुखवाल भारी मतों से जीतेंगे।साय 3 , 00 बजे वार्ड न 37 लक्ष्मीनारायण मेघवाल मे वार्ड का दोरा किया गयासायं 4:00 बजे – वार्ड नं. 58वार्ड 58 की प्रत्याशी श्रीमती मीरा डांगी के वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर महिलाओं से मुलाकात की और कांग्रेस की गारंटी पत्रक समझाया। सायं 4:30 बजे – वार्ड नं. 72दिन के अंतिम कार्यक्रम में वार्ड 72 के प्रत्याशी डॉ. देवीलाल चौधरी के प्रचार में पहुंचे। यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने 5 साल में शहर को पीछे धकेल दिया है। कार्यकर्ताओं में जोशदिन भर के दौरे के दौरान देहात कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ रहे। अंतिम दिन के इस तूफानी दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब प्रचार बंद हो जाएगा, इसलिए अगले 24 घंटे घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साधनों से नहीं, सही दृष्टि से मिलती है सफलता : प्रशांत अग्रवाल पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने व्हिसलब्लोअर बनकर कलेक्टर को दी शिकायत, एसपी के आदेश पर हुई एफआईआर, उन्हीं को बना दिया परिवादी!!!