24 News Update बांसवाड़ा/कुशलगढ़. कचरा निस्तारण के लिए प्रस्तावित डंपिंग यार्ड अब प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की बड़ी वजह बन गया है। बांसवाड़ा जिले के हिंडोलिया चारण गांव में मंगलवार सुबह हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब सीमांकन करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पहाड़ी से पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में 4 पुलिसकर्मी और 4 नगर पालिका कर्मचारी घायल हो गए, जबकि SDM राकेश न्योल और तहसीलदार की सरकारी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। घायलों का इलाज कुशलगढ़ के सरकारी अस्पताल में कराया गया।सीमांकन के दौरान अचानक हमलाजानकारी के अनुसार, नगर पालिका को डंपिंग यार्ड के लिए करीब 2 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। फसल कटने के बाद खाली हुए खेत की पैमाइश के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। टीम में SDM, तहसीलदार, पुलिस बल और नगर पालिका का अमला शामिल था। लेकिन जैसे ही टीम ने सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की, आसपास के गांवों—हिंडोलिया चारण, कांकणवाणी और कलिंजरा—से जुटे 200 से 250 ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला।डंपिंग यार्ड बना विवाद की जड़ग्रामीण लंबे समय से अपने क्षेत्र में डंपिंग यार्ड बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण, खेती और स्थानीय जीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसी आक्रोश ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। नगर पालिका आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। SDM राकेश न्योल के अनुसार, टीम केवल आवंटित भूमि की पैमाइश के लिए गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा: मिड-डे मील में लापरवाही को लेकर आक्रोश, भीम आर्मी ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी आख़िरकार पत्रकारों की मेहनत लाई रंग,आसींद में NH-158 के निर्माण का रास्ता साफ