24 News Update अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती-2025 में पदों की संख्या घटा दी है। पहले यह भर्ती 10,537 पदों पर प्रस्तावित थी, लेकिन अब 886 पद कम कर इसे 9,651 पदों तक सीमित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 12 से 18 जुलाई 2026 तक होने वाली परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी।राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में भर्ती परीक्षा स्थगित करने और आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोलने की मांग वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आयोग के सचिव ने अदालत को बताया कि भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि पर लागू नियमों के अनुसार मूल पदों में अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जा सकती है। आयोग ने पहले शुद्धि-पत्र संख्या 10/2026-27 के जरिए पद बढ़ाकर 10,537 कर दिए थे, जो निर्धारित सीमा से अधिक थे। इसके बाद नियमों के अनुरूप संशोधन करते हुए शुद्धि-पत्र संख्या 11/2026-27 जारी कर कुल पदों की संख्या 9,651 कर दी गई।इस भर्ती का मूल विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को जारी हुआ था। उस समय 10 विषयों के 6,500 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे और 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर पदों की संख्या बढ़ाई गई थी, लेकिन अब नियमों के अनुसार संशोधित कर 9,651 पद कर दिए गए हैं। आयोग ने बताया कि वर्गवार पदों का वर्गीकरण जल्द जारी किया जाएगा।परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 12 जुलाई को ग्रुप-A के सोशल साइंस अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और सोशल साइंस विषय की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी। 13 जुलाई को ग्रुप-B के हिंदी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी।14 जुलाई को ग्रुप-C के साइंस और संस्कृत अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जबकि साइंस विषय की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को संस्कृत विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी।16 जुलाई को ग्रुप-D के गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी तथा गणित विषय की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। 17 जुलाई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और उर्दू विषय की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी। 18 जुलाई को पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक तथा सिंधी और गुजराती विषयों की परीक्षा दोपहर 3 से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।संशोधन के बाद भर्ती अब कुल 9,651 पदों पर होगी। पहले घोषित 10,537 पदों की तुलना में 886 पद कम कर दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे ऑफिस से ₹2.20 लाख कैश और स्कूटी लेकर फरार कर्मचारी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; ₹90 हजार बरामद