24 News Update भीलवाड़ा। गांधीनगर थाना पुलिस ने एक निजी कार्यालय से 2.20 लाख रुपए नकद और स्कूटी लेकर फरार हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद बिना किसी को सूचना दिए फरार हो गया था। पुलिस ने कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसके भागने का पूरा रूट ट्रेस किया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी और 90 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। शेष रकम के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया कि 15 जून को कार्तिक मेलाना ने ई-मेल के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके कार्यालय में कार्यरत कुमारपाल सिंह 22 मई को ऑफिस से 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और एक स्कूटी लेकर बिना बताए चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुरागमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी के आने-जाने का रूट मैप तैयार किया गया और तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया गया।जांच के दौरान पुलिस ने कुमारपाल सिंह उर्फ हैप्पी (24) पुत्र नारायण तंवर, निवासी चित्तौड़गढ़, हाल निवासी पुलिस लाइन के पास, गांधीनगर (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी और ₹90 हजार बरामदगिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी और 90 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए। पुलिस अब शेष 1.30 लाख रुपए के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बाकी रकम उसने कहां खर्च की या किसी अन्य को सौंप दी। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकाआरोपी की गिरफ्तारी में गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र, अनिल और बालवीर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation RPSC सीनियर टीचर भर्ती: 886 पद घटे, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित: PM बोले- ऊर्जा संकट में भारत की कूटनीति बनी ताकत, गैस सिलेंडर 2 हजार नहीं, 950 रुपए के करीब रखा