24 News Update अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) भर्ती परीक्षा 3 और 4 जुलाई 2025 को अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। 329 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पद विवरणराजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के कुल 329 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें ब्रॉड स्पेशिएलिटी के अंतर्गत 237 पद तथा सुपर स्पेशिएलिटी के अंतर्गत 92 पद निर्धारित हैं।🔹 ब्रॉड स्पेशिएलिटी (237 पद):जनरल मेडिसिन 45, जनरल सर्जरी 36, शिशु औषध 27, रेडियोडायग्नोसिस 34, अस्थि रोग 18, स्त्री एवं प्रसूति रोग 15, मनोरोग 03, नेत्र (ऑफ्थेल्मोलॉजी) 06, ENT (ईएनटी) 05, निश्चेतन 05, त्वचा एवं यौन रोग (स्किन एंड वीडी) 04, रेडियोथैरेपी 06, रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट 01, पैलियेटिव मेडिसिन 01, जीरियाट्रिक्स 02, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन 06, ट्रोमेटोलॉजी एंड सर्जरी 01।🔹 सुपर स्पेशिएलिटी (92 पद):न्यूरोसर्जरी 13, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी 11, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 10, न्यूरोलॉजी 09, मेडिकल ऑन्कोलॉजी 09, नेफ्रोलॉजी 08, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी 07, यूरोलॉजी 06, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी 05, शिशु शल्य 04, कार्डियोलॉजी 03, नियोनेटोलॉजी 03, पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी 01, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी 01, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रुमेटोलॉजी 01, वायरोलॉजी 01। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर दरगाह में हजरत बाबा फरीद का चिल्ला खोला, जियारत के लिए उमड़े जायरीन बालोतरा पुलिस की “ऑपरेशन अनामिका” के तहत 21 पुलिस टीमों द्वारा कुल 151 कार्यवाही, 90 बिना नम्बरी व काली फिल्म लगे 54 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई